नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली
छत्तरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की मुख्य नहर के 620 आरडी हैड के पास बुधवार को पानी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर छतरगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
छतरगढ़ थाने के एएसआई रामचरण मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में मिला है तथा शरीर पर फिलहाल ऐसा कोई पहचान संबंधी निशान नहीं मिला है, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ