बीकानेर में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु अभियान, होंगे ये कार्य
बीकानेर में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु अभियान, होंगे ये कार्य
बीकानेर। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए सेवा सेतु अभियान-2026 का ऐलान किया गया है। आगामी 7 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान 16 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी नगरीय निकायों (विकास प्राधिकरण, नगर निगम, नगर विकास न्यास, नगर परिषद, नगर पालिका और हाउसिंग बोर्ड) में चलाया जाएगा।
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और लंबित प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करना है। अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रमुख कार्य संपादित किए जाएंगे। अनुमोदित योजनाओं के तहत 69-ए, 54-ई, 50-बी, और 60-सी के अंतर्गत पट्टे जारी करना, उपविभाजन, पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र और भवन निर्माण स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे भी जारी किए जाएंगे।
सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और स्वच्छता: पूरे शहर में वृहद स्तर पर साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत व पैच वर्क, सीवर लाइनों के लीकेज सुधार, मैन होल्स की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई भी होगी। जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनबोर्ड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन और ओएफएस मोबाइल टावर एनओसी आदि मौके पर जारी किए जाएंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ