Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिजली और पानी को लेकर कलक्टर ने ली बैठक, आमजन को ना हों कोई परेशानी

2 months ago
बिजली और पानी को लेकर कलक्टर ने ली बैठक, आमजन को ना हों कोई परेशानी

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला कलक्टर  निशान्त जैन ने गुरुवार को जलदाय विभाग और विद्युत निगम के विभागीय कार्यों का फीडबैक लिया और गर्मी के मद्देनजर दोनों विभागों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। 

 


जिला कलक्टर ने नहरबंदी के पश्चात् सुचारू जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जाना और कहा कि जलापूर्ति सुचारू होने तक उपलब्ध पेयजल का बेहतर वितरण हो। आमजन को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने समर कंटीजेंसी प्लान के बारे में जाना तथा कहा कि नहरबंदी के पश्चात् भी गर्मी के मौसम के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए। अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ कार्य करने तथा फील्ड पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हैंडपम्प और ट्यूबवेल रिपेयरिंग की स्थिति की समीक्षा की। 

 


जिला कलक्टर ने कहा कि अंधड़ और बरसात के कारण यदि विद्युत सप्लाई बाधित होती है, तो इसे अविलम्ब ठीक करें। क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर भी निर्धारित समय पर दुरूस्त हो, यह सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने विद्युत सप्लाई की स्थिति के बारे में जाना तथा शहरी क्षेत्र में इसमें और अधिक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम भी निचले स्तर तक की फील्ड फंक्शनरी को सतर्क रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए क्विक रेसपोंस हो।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: