Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बिजली पानी के संकट को लेकर कांग्रेस आई अलर्ट मोड पर, जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक कर रही प्रदर्शन

rk
2 weeks ago
बिजली पानी के संकट को लेकर कांग्रेस आई अलर्ट मोड पर, जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक कर रही प्रदर्शन


बिजली पानी के संकट को लेकर कांग्रेस आई अलर्ट मोड पर, जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक कर रही प्रदर्शन
बीकानेर।  बीकानेर में बिजली और पानी के संकट को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। खासकर देहात कांग्रेस हर उपखंड मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध दर्ज करा रही है।खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ के बाद अब लूणकरणसर में बिजली और पानी की समस्या को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता 'बिजली-पानी दे न सके, वो सरकार निकम्मी है' जैसे नारों के साथ आगे बढ़े। क्षेत्र में बिजली कटौती और पेयजल समस्या को लेकर लोगों की परेशानी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सभी उपखंड मुख्यालयों पर चल रहा विरोध अभियान
बीकानेर देहात कांग्रेस बिजली और पानी के मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। इससे पहले देहात कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ और खाजूवाला में भी विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। अब सभी उपखंड मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि इन सभी प्रदर्शनों का मूल मुद्दा बिजली और पानी की समस्या है। भीषण गर्मी के बीच आमजन बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान हैं, लेकिन सरकार समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाती नजर नहीं आ रही।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूंड, लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोदारा और नापासर ब्लॉक अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या से आमजन परेशान हैं। प्रदर्शन के जरिए प्रशासन और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: