Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

नाइट टूरिज्म को लेकर निगम कर रहा करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर तैयार, बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25 व 2025-26 को लेकर एडीएम प्रशासन ने ली समीक्षा बैठक

1 week ago
नाइट टूरिज्म को लेकर निगम कर रहा करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर तैयार, बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25 व 2025-26 को लेकर एडीएम प्रशासन ने ली समीक्षा बैठक

नाइट टूरिज्म को लेकर निगम कर रहा करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर तैयार, बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25 व 2025-26 को लेकर एडीएम प्रशासन ने ली समीक्षा बैठक
नाइट टूरिज्म को लेकर निगम कर रहा करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर तैयार
पर्यटन विभाग ने 18 करोड़ की लागत से कपिल सरोवर के विकास का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
रायसर में ग्रामीण पर्यटन को लेकर 2 करोड़ 16 लाख की मिली वित्तीय स्वीकृति
महारानी कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे पीजी के पांच नए विषय
बीकानेर। एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 व 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ बजट घोषणाओं पर कार्यवाही के निर्देश दिए। यादव ने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है लिहाजा इसमें कोताही ना बरतें। 
नाइट टूरिज्म को लेकर निगम करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर कर रहा तैयार : बैठक में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नाइट टूरिज्म को लेकर नगर निगम की ओर से करीब 9.5 करोड़ की डीपीआर अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगी। वहीं सूरसागर जीर्णोद्धार को लेकर बीडीए करीब साढ़े 6 करोड़ की डीपीआर तैयार कर रहा है। 
18 करोड़ की लागत से कपिल सरोवर के विकास का प्रस्ताव भेजा : राठौड़ ने बताया कि कपिल सरोवर के विकास को लेकर करीब 18 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजा गया है। वहीं देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में करीब 22 करोड़ की लागत से हो रहा जीर्णोद्धार कार्य पचास फीसदी पूर्ण हो चुका है। 
रायसर में ग्रामीण पर्यटन को लेकर 2 करोड़ 16 लाख की मिली स्वीकृति : पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि रायसर में ग्रामीण पर्यटन को लेकर करीब 2 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति वित्त विभाग ने जारी कर दी है। कार्यकारी एजेंसी जिला परिषद जल्द ही निविदा जारी करेगी। 
महारानी कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे पीजी के पांच नए विषय : कॉलेज शिक्षा की समीक्षा के दौरान डूंगर कॉलेज के प्रो. बी.आर.जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित महारानी कॉलेज में इसी सत्र से पीजी के पांच नए विषय हिंदी, समाजशास्त्र,इतिहास, भौतिक शास्त्र व प्राणीशास्त्र शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय में भूगोल, इतिहास व हिंदी साहित्य विषय पीजी में शुरू कर दिए जाएंगे।
बैठक में एडीएम प्रशासन यादव ने कृषि, कृषि विपणन, देवस्थान, पर्यटन, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रोडवेज, गोपालन, डेयरी,  इत्यादि विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन यादव के अलावा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: