Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

नाबालिग बालिका की अभिरक्षा को लेकर कोर्ट ने गंगाशहर थानाधिकारी को दिया ये आदेश

rk
4 months ago
नाबालिग बालिका की अभिरक्षा को लेकर कोर्ट ने गंगाशहर थानाधिकारी को दिया ये आदेश


नाबालिग बालिका की अभिरक्षा को लेकर कोर्ट ने गंगाशहर थानाधिकारी को दिया ये आदेश
बीकानेर। परिवार न्यायालय संख्या 3 के पीठासीन अधिकारी अशोक चौधरी ने नाबालिग बालिका की अभिरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।न्यायालय ने सुनवाई करते हुए बालिका की शरीरिक अभिरक्षा प्रार्थीनी लीला एवं पुष्पा देवी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश बालिका के सर्वोपरि हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए पारित किया गया।परिवार न्यायालय में प्रस्तुत याचिका के अनुसार,प्रार्थीनी लीला बालिका की माता तथा पुष्पा देवी उसकी नानी हैं।याचिका में बताया गया कि 29 नवंबर 2024 को अप्रार्थी सुरजाराम कथित रूप से जबरन उसके घर में घुसकर नाबालिग बालिका को अपने साथ ले गया था।इसके बाद बालिका की अभिरक्षा को लेकर न्यायालय की शरण ली गई।मामले की सुनवाई के दौरान सुरजाराम न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ,जिस पर उसके विरुद्ध एकपक्षीयकार्यवाही की गई।न्यायालय ने मां-नानी की ओर से प्रस्तुत तर्कों और पत्रावली के अवलोकन के बाद याचिका को स्वीकार करते हुए आदेश पारित किया।न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि नाबालिग बालिका का कल्याण सर्वोपरि है और वर्तमान परिस्थितियों में उसकी अभिरक्षा मां और नानी को सौंपना न्यायोचित है।मामले की गंभीर प्रवृत्ति को देखते हुए कोर्ट ने गंगाशहर थानाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए सुरजाराम से बालिका को बरामद कर 15 दिवस के भीतर बालिका की अभिरक्षा मां-नानी को सौंपने को कहा।जिस पर गंगाशहर पुलिस बालिका को बरामद करने के लिए सुरजाराम के जोधपुर स्थित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को चकमा देकर सुरजाराम बच्ची को लेकर फरार हो गया। जिस पर मां ओर नानी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर से मिलकर बालिका को बरामद करने की गुहार लगाई है।अब देखना है कि आखिर पुलिस बालिका को कब तक बरामद करती है। मां-नानी की ओर से पैरवी अधिवक्ता अनिल सोनी ने की।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #khulasa news #crime news
Share: