Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शिक्षा विभाग ने एसआईआर में लगे कर्मचारियों के तबादलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण आदेश

4 months ago
शिक्षा विभाग ने एसआईआर में लगे कर्मचारियों के तबादलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण आदेश

शिक्षा विभाग ने एसआईआर में लगे कर्मचारियों के तबादलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण आदेश

बीकानेर/जयपुर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान, बीकानेर ने चुनाव संबंधी कार्यों में लगे कार्मिकों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 13 जनवरी 2026 को जारी पूर्व आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहृत कर दिया गया है। यह आदेश गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के अंतर्गत विभिन्न दायित्व निभा रहे कार्मिकों के संबंध में जारी किया गया है।

निदेशालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन कार्मिकों को चुनाव या जनगणना से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें बिना जिला निर्वाचन अधिकारी या सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कार्मिकों को चुनाव संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।शिक्षा विभाग ने संबंधित नियंत्रण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और जिन कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य सौंपा गया है, उनकी कार्यव्यवस्था उसी अनुसार बनाए रखें।

यह आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी किया गया है।

इस निर्णय से निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षाकर्मियों की ड्यूटी को लेकर स्पष्टता आई है और चुनावी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: