Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कल नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में लगेगा एकादशी का मेला

1 month ago
कल नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में लगेगा एकादशी का मेला

खुलासा न्यूज,बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में 25 जून बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा। लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि 25 जून बृहस्पतिवार को प्रात: 5 बजे से दोपहर 2 तथा रात्रि को 6 बजे से 11  बजे तक  मेला भरेगा।
समिति द्वारा मेले में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए शर्बत की सेवा, शीतल जलसेवा, फ्री में जूता चप्पल जमा केंद्र,खोया - पाया केंद्र तथा दर्शनार्थियों  को लाइन में दर्शन करवाने की व्यवस्था, आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी।

 


आज मंसुरी पिंजारा समाज संस्थान तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सदस्यों की मीटिंग हुए जिसमें मंसुरी पिंजारा समाज संस्थान ने निर्जला एकादशी मेले के कारण लक्ष्मीनाथ जी की घाटी में लगने वाले अखाड़े को रात्रि 11:30 बजे बाद चालू करने की  स्वीकृति दी, ताकि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी ना हो, इस हेतु समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने उनका आभार प्रकट किया।इस मीटिंग मे कमाल दीन, मोहम्मद हनीफ, सीताराम कच्छावा,मोहम्मद हाजी बुंदू अली, नियाज मोहम्मद ,अब्बास अली,चांद मोहम्मद, छोटू अली,नरेंद्र गौड़,सोमेश माली, रामानंद गहलोत तथा फकरुद्दीन आदि शामिल थे। दोनों संप्रदाय के लोगों ने निर्जला एकादशी तथा मोहर्रम के मेले को पुलिस तथा प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्वक, मिलजुल कर, परस्पर सहयोग करते हुए मनाने का निर्णय लिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: