Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सड़क हादसे में हुई थी दो लोगों की मौत, परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

5 months ago
बीकानेर: सड़क हादसे में हुई थी दो लोगों की मौत, परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपए

बीकानेर: सड़क हादसे में हुई थी दो लोगों की मौत, परिजनों को मिलेंगे इतने लाख रुपए 

बीकानेर। मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण की ओर से सात साल पहले सड़क हादसे में दो लोगों के मारे जाने पर उनके परिजनों को 35.63 लाख रुपए का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। वाहन मालिक और चालक को यह राशि 7 प्रतिशत ब्याज सहित देनी होगी। 7 जनवरी को सुबह बज्जू रोड पर बस ने पिकअप को टक्कर मार दी थी। पिकअप में सवार नवलाराम व कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई व प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों की ओर से अधिकरण में दावा पेश किया गया। वकील बिरमदेव रामावत व शिवशंकर स्वामी ने पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी की। अधिकरण की ओर से सुनवाई के बाद वाहन मालिक, चालक को 35.63 लाख रुपए का भुगतान करने के आदेश हैं। यह राशि मृतकों के परिजनों को याचिका दायर करने की तारीख से 7 प्रतिशत ब्याज सहित देनी होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: