Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिजली टावरों का सामान चोरी करने के मामले में  चौथा आरोपी गिरफ्तार तीन बदमाश पहले ही पकड़े गए हैं

2 weeks ago
बिजली टावरों का सामान चोरी करने के मामले में  चौथा आरोपी गिरफ्तार तीन बदमाश पहले ही पकड़े गए हैं


बिजली टावरों का सामान चोरी करने के मामले में  चौथा आरोपी गिरफ्तार तीन बदमाश पहले ही पकड़े गए हैं
बीकानेर। बिजली टावरों का सामान चोरी करने के मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।थाना के एएसआई सुरेश कुमार गूर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के डेलवा-उदरासर इलाके में बिजली टॉवरों से सामान चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चौथे आरोपी किशनदान पुत्र महावीरदान, निवासी अमरसर, थाना सरदारशहर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में सरदारशहर थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर सहित कई आरोपियों पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और चोरी किए गए सामान की बरामदगी को लेकर भी जांच में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: