Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सेवा शिविर में हो रहा है आमजन को लाभ, वर्षो पुराने रिकॉर्ड में त्रुटि का हुआ समाधान

1 month ago
सेवा शिविर में हो रहा है आमजन को लाभ, वर्षो पुराने रिकॉर्ड में त्रुटि का हुआ समाधान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ग्राम पंचायत सूरतसिंहपुरा में शनिवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सात वर्षों से लंबित राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का मौके पर ही समाधान कर एक परिवार को बड़ी राहत मिली। ग्राम पंचायत सूरतसिंहपुरा निवासी पप्पूराम पुत्र गिरधारी राम ने अपनी माता कुन्नी देवी के नाम दर्ज राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।

 

यह मामला पिछले सात वर्षों से लंबित था, जिसके कारण परिवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित था। शिविर में उपस्थित राजस्व विभाग की टीम ने आवेदन की जांच कर उसी दिन रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन दर्ज करते हुए समस्या का समाधान कर दिया। रिकॉर्ड दुरुस्त होने से अब परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

 

लाभार्थी पप्पूराम ने राज्य सरकार और शिविर में तैनात अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान एक ही दिन में हो गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी पहल साबित हो रहे हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: