Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवती को घर से जबरन उठाकर ले गये, बनाया शादी का दबाब

3 months ago
युवती को घर से जबरन उठाकर ले गये, बनाया शादी का दबाब

 

युवती को घर से जबरन उठाकर ले गये, बनाया शादी का दबाब
बीकानेर।  बज्जू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को उसके घर से जबरन उठाकर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
आटा साटा में शादी का बना रहे थे दबाव
शिकायतकर्ता महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे के ससुराल वाले लंबे समय से 'आटा-साटा' (लडक़ी के बदले लडक़ी) के तहत अपनी बेटी की शादी उनके बेटे से करने की मांग कर रहे थे। महिला के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे के विवाह के समय ऐसा कोई वादा नहीं किया था, लेकिन फिर भी उनकी बेटी की शादी उनके बेटे के साथ करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
घर आकर युवती को उठा ले गए आरोपी
महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह उस परिवार में करने से स्पष्ट इनकार कर दिया था। इसके बाद 23 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे दो गाडिय़ों में सवार होकर चार लोग उनके घर आए और उनकी बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे।महिला ने अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर उनकी बेटी को गाड़ी में बिठाया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसवंतसिंह को सौंपा गया है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: