Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

प्रदेश सरकार की केबिनेट बैठक: पंचायत और निकाय चुनाव तैयार करवाने को तैयार हुई सरकार, अब तारीखों का इंतजार, पढ़ें खबर

rk
2 weeks ago
प्रदेश सरकार की केबिनेट बैठक: पंचायत और निकाय चुनाव तैयार करवाने को तैयार हुई सरकार, अब तारीखों का इंतजार, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रदेश सरकार की और से आज केबिनेट की बैठक बुलाई गयी। सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें दुनियाभर में बढ़ते आर्थिक संकट के प्रभाव को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही तबादलों पर बैन हटाने, पेशनर्स, सोलर कंपनी को जमीन आंवटन करने, ईवी के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने और चुनाव को लेकर अहम चर्चा की गयी। 


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। कैबिनेट ने पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। पेंशनर्स अब मोबाइल एप से फेस रिकग्नाइजेशन तकनीक से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र दे सकेंगे। दिव्यांगों को पेंशन के लिए अब केवल एक बार ही सर्टिफिकेट देना होगा। कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल-डीजल बचाने पर चर्चा हुई। राजस्थान में 262 स्थानों पर 500 से ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।

 


बैठक में राजस्थान की इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी गई। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की नई इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट पॉलिसी को मंजूरी दी है। डेटा सेंटर, लॉजिस्टक सेंटर्स को अब उद्योग का दर्जा मिलेगा। हर जिले की आर्थिक पहचान होगी। सेमी कंडक्टर इको सिस्टम, एआई को अपनी उद्योग नीत में शामिल किया है।

 


कैबिनेट ने जेके सीमेंट को जैसलमेर में रेलवे ट्रैक बनाने के लिए 71 हैक्टेयर जमीन देने का फैसला किया है। यह जमीन डीएलसी की दोगुनी दर पर देने को मंजूरी दी है। डालमिया सीमेंट को जैसलमेर में 121 हैक्टेयर जमीन दोगुनी डीएलसी रेट पर दी जाएगी।

 


कैबिनेट बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने गर्मी के मौसम में सभी मंत्रियों को अपने प्रभाव वाले जिले में जाकर अथवा वीसी के जरिए बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा-फ्यूल बचाने को लेकर आज सीएम ने चर्चा की है। सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए खुद पहल करने के अलावा जनता को भी प्रेरित करें।

 


कुछ तरीके अपना सकते हैं, जिससे फ्यूल की बचत हो सकती है। इस पर आगे कुछ फैसले किए जा सकते हैं। पब्लिक ट्रासंपोर्ट सिस्टम को कैसे सुधारा जा सकता है, इसे कैसे मजबूत बनाया जाए इस पर चर्चा हुई है।
ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा-राजस्थान में 262 स्थानों पर 500 से ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से लगने वाले इन ईवी चार्जिंग स्टेशन के टेंडर जल्द जारी होंगे।
तबादलों से बैन हटाने पर राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा-तबादलों को लेकर अलग-अलग विभाग सीएम से चर्चा करते हैं। विभागों को प्रशासनिक तौर पर जरूरत होती है तब तबादले खोले जाते हैं।


निकाय और पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट के फैसले पर राज्यवर्धन ने कहा-सरकार चुनाव करवाने के लिए तैयार है। जब भी राज्य निर्वाचन आयोग तारीखों की घोषणा करेगा, हम चुनाव को तैयार हैं। इतना जरूर ध्यान रखना होगा कि इसमें किसी का प्रतिनिधित्व नहीं छूट जाए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: