Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

30 मार्च की जगह इस तारीख को राजस्थान-दिवस मनाएगी सरकार, यहां होगा मुख्य समारोह, मंदिरों में होगी महाआरती, सीएम-मंत्री होंगे शामिल

rk
2 months ago
30 मार्च की जगह इस तारीख को राजस्थान-दिवस मनाएगी सरकार, यहां होगा मुख्य समारोह, मंदिरों में होगी महाआरती, सीएम-मंत्री होंगे शामिल

30 मार्च की जगह इस तारीख को राजस्थान-दिवस मनाएगी सरकार, यहां होगा मुख्य समारोह, मंदिरों में होगी महाआरती, सीएम-मंत्री होंगे शामिल

जयपुर। राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह 30 मार्च की जगह 19 मार्च को मनाया जागा। हिंदू पंचाग के हिसाब से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन 19 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इस बार राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह जालोर में होगा।

जालोर में लाभार्थी सम्मेलन होगा जिसमें लाभार्थी संवाद के साथ खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। राजस्थान दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रदेशभर में सरकारी मंदिरों में आरती का आयोजन होगा।

इनमें मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल होंगे। राजस्थान दिवस पर सरकार कई कार्यक्रम करने जा रही है। प्रदेशभर में 14 मार्च से कई कार्यक्रमों की शुरूआत की जाएगी, जो 19 मार्च तक चलेंगे।

14 मार्च को जयपुर से होगी स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत

राजस्थान दिवस के आयोजन की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम और सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन का आयोजन होगा, जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। सभी जिलों में भी विकसित रन का आयोजन भी किया जाएगा।

15 मार्च को 'राजस्थान को जानें' डिजिटल क्विज

15 मार्च को 'राजस्थान को जानें' के नाम से डिजिटल क्विज की शुरुआत होगी। जयपुर में ओडीओपी मेला और प्रदर्शनी की राज्य स्तरीय शुरुआत होगी। जयपुर में ओडीओपी मेला और प्रदर्शनी की राज्य स्तरीय शुरुआत होगी।

यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में निबंध, भाषण और ड्रॉइंग कॉम्पीटीशन होंगे। इसी दिन शाम को दिल्ली के बीकानेर हाउस में पांच दिवसीय राजस्थान दिवस की शुरुआत होगी।

17 को जयपुर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस

16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें विकास कामों का शिलान्यास, जनजाति कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी, संवाद कार्यक्रम होंगे।

17 मार्च को जयपुर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शाम को उद्यमियों के साथ संवाद और प्राइवेट सेक्टर में जॉब पाने वालों को एम्प्लॉयमेंट लेटर भी बांटे जाएंगे।

18 मार्च को किसान, पशुपालक समृद्धि दिवस

18 मार्च को किसान और पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा। 18 मार्च को मुख्यमंत्री और मंत्री किसानों और पशुपालकों से संवाद करेंगे। इस मौके पर कई विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: