Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसपी का अभियान नीलकंठ का दिखने लगा असर, एमडी सहित युवक को दबोचा

3 months ago
एसपी का अभियान नीलकंठ का दिखने लगा असर, एमडी सहित युवक को दबोचा


एसपी का अभियान नीलकंठ का दिखने लगा असर, एमडी सहित युवक को दबोचा
बीकानेर।  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'मिशन नीलकंठ’ के तहत सेरुणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है।
थानाधिकारी संध्या विश्नोई टीम के साथ बुधवार दोपहर गश्त पर थीं। इस दौरान सूडसर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर बादनू रोड पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पूछताछ में युवक घबरा गया और अपनी जेब छिपाने लगा।
पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 4.88 ग्राम एमडी बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूडसर निवासी 32 वर्षीय विजयपाल जाट के रूप में हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: