Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इस क्षेत्र में नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

1 week ago
इस क्षेत्र में नियमों के विपरीत चल रही थी लाइब्रेरी, निगम की टीम ने किया सीज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कुछ समय पूर्व लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद राजस्थान में भी कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी सहित शिक्षण संस्थानों पर सेफ्टी को लेकर लगातार निगम की टीम अन्य टीमों के साथ औचक निरीक्षण कर रही है। इसी के मद्देनजर बीते दिनों बीकानेर में कुछ शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा, सेफ्टी और नियमों की पालना नहीं करने पर नोटिस जारी किए गए थे। इन नोटिसों के बाद अब सीज की कार्रवाई शुरू हो गयी है।

 

नगर निगम की फायर एनओसी टीम ने आज एक लाइब्रेरी को सीज किया है जो कि नियमों के विरूद्ध चल रही थी। यह कार्रवाई फायर ऑफिसर रेवंत सिंह की अगुवाई में की गयी। टीम ने कार्रवाई करते हुए करणी नगर के बी ब्लॉक में स्थित बुकबड़ी लाइब्रेरी को सीज किया है। जो कि आवासीय बिल्डिंग में संचालित हो रही थी। बीकानेर में लाइब्रेरी पर हुई कार्रवाई के बाद शहर के अनेक लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गयी।

 

दरअसल बीकानेर में अनेक जगहों पर लाइब्रेरी घरेलू बिल्डिंग में संचालित हो रही है । जहां पर नियमोंं को पूर्ण तो दुर की बात है पढ़ाई करने वाले होनहारों की सुरक्षा भी कोई व्यवस्था नहीं है। कार्रवाई करने वाली टीम में फायर ऑफिसर रेवंत ङ्क्षसह, सीआई प्रदीप चारण, श्योपत राम, रामचन्द्र चौधरी, राजेश पुनिया, मुकेश कुमार, अभिषेक चौधरी शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: