Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

देवी माँ नागणेचीजी मंदिर की लिफ्ट खराब, श्रद्धालु रोज हो रहे हैं परेशान

rk
1 week ago
देवी माँ नागणेचीजी मंदिर की लिफ्ट खराब, श्रद्धालु रोज हो रहे हैं परेशान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। देवस्थान विभाग द्वारा वित्तपोषित बीकानेर का प्रसिद्ध  ओर ऐतिहासिक श्री नागणेची जी माता का मंदिर जो बीकानेर शहर ओर ग्रामीण क्षेत्र की जनता की आस्था से जुड़ा हुआ प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह कुछ वंशजों की कुल देवी भी है, इस कारण से यहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु सुबह शाम माता के दर्शन करने के लिए आते है, यह मंदिर ऊंचाई पर स्थित होने के कारण दर्शनार्थियों को सीढिय़ों अथवा मंदिर में लगी लिफ्ट के सहारे माता के दर्शन करने को जाना पड़ता है।

 

उधर दिव्यांग व्यक्तियों,हार्ट पेजेंट ओर बुजुर्ग लोगों को माता के दर्शन तक जाने के लिए  सरकारी बजट से बनी लिफ्ट की सुविधा दी गई है। जिसकी देखरेख ओर मेंटीनेंस देवस्थान विभाग के अधिकार क्षेत्र में है लेकिन लगातार मेंटीनेंस नहीं होने के कारण श्री नागणेची जी माता मंदिर की लिफ्ट पिछले दो महानों से खराब पड़ी है। जिससे नियमित आने वाले दिव्यांग,बुजुर्ग,घुटनों  के दर्द से पीडि़त ओर हार्ट पेशेंट श्रद्धालुओ के लिए माता के दर्शन करने मुश्किल हो गए हैं वे सीढिय़ों से निज मंदिर तक जाते है तो उनका सांस भर जाता है।

अत: उन्हें बाहर से  ही ध्वजा के दर्शन करके लौटना पड़ता है। लंबे समय से खराब लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ नागरिक एस एस शर्मा ओर रमेश भाटी के साथ आज संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मिले ओर अवगत कराया कि श्री नागणेची जी मंदिर में लगी लिफ्ट काफी लंबे समय से खराब है ओर इसके लिए जिला प्रशासन के मार्फत देवस्थान विभाग को बार बार अवगत कराया गया लेकिन लिफ्ट शुरू नहीं हुई।

 

तकनीकी जानकारों के अनुसार लिफ्ट संचालन में भारी खामी बताई गई है ओर तकनीकी रूप से इसका सेंसर खराब होना बताया गया है। मंदिर की लिफ्ट खराब होने से नियमित आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं होने से दुखी ओर परेशान हैं। 
संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने देवस्थान विभाग बीकानेर को  मंदिर की खराब लिफ्ट को दुरुस्त करने के लिए त्वरित रूप से लिखित निर्देश दिए  ओर भविष्य में देवस्थान विभाग बीकानेर द्वारा ऐसी उदासीनता नहीं दिखाने की हिदायत दी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: