Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर बैठे कमाई का झांसा, करोड़ों की ठगी, सोशल मीडिया पर रेटिंग का ऑफर मिले तो सावधान, जानिए - फ्रॉड का नया तरीका

3 months ago
घर बैठे कमाई का झांसा, करोड़ों की ठगी, सोशल मीडिया पर रेटिंग का ऑफर मिले तो सावधान, जानिए - फ्रॉड का नया तरीका

घर बैठे कमाई का झांसा, करोड़ों की ठगी, सोशल मीडिया पर रेटिंग का ऑफर मिले तो सावधान, जानिए - फ्रॉड का नया तरीका

अगर आपके पास भी वॉट्सएप या टेलीग्राम पर घर बैठे रेटिंग करने, विज्ञापन देखने या वीडियो लाइक करके पैसा कमाने का ऑफर आ रहा है, तो संभल जाइए। राजस्थान में ठगी का एक बेहद शातिर और नया ट्रेंड 'टास्क फ्रॉड' तेजी से पैर पसार रहा है। नागौर की मेड़ता सिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को करोड़ों का चूना लगा रहा था।

साइन अप बोनस से शुरुआत, फिर वसूली
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह टेलीग्राम पर ग्रुप और चैनल बनाकर लोगों को जाल में फंसाता है। इनका काम करने का तरीका कुछ इस तरह है…

सबसे पहले टास्क पूरा करने, होटल या ऐप को रेटिंग देने के नाम पर भरोसा जीता जाता है।
ठग खुद की फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, जहां यूजर को 'साइन अप बोनस' और 'रेफरल इनकम' दिखाई देती है। यूजर को लगता है कि उसका पैसा बढ़ रहा है।
गिरोह ने बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पीड़ित मदद के लिए फोन करता, तो ठग ही कस्टमर केयर बनकर उसे और अधिक झांसे में लेते थे।
एक संदिग्ध नंबर ने खोला राज
एसपी रोशन मीणा को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की शिकायत मिली थी। जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो वह मेड़ता सिटी की राधानगर कॉलोनी निकली।

2 अप्रैल को पुलिस ने छापेमारी की
थानाधिकारी धर्मेश दायमा के नेतृत्व में टीम ने 2 अप्रैल को दबिश देकर आरोपी गोपाल सिखवाल को धर दबोचा। गोपाल के मोबाइल में प्राइम ऑरबिट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम का टेलीग्राम चैनल मिला, जिससे ठगी का पूरा जाल बुना जा रहा था। पूछताछ के बाद गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: