माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह संस्थान ने महादेव का किया अभिषेक, आयोजन की सफलता की कामना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह संस्थान द्वारा गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आगामी 20 नवम्बर 2026 को देवउठनी एकादशी को सामूहिक विवाह आयोजन की सफलता हेतु महादेव का अभिषेक कर मंगलकामनाएं की गई। पंचमुखा मोहल्ला इकाई अध्यक्ष जगदीश तंवर के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस दौरान नारायण गहलोत, गौरीशंकर भाटी, राजकुमार कच्छावा, प्रदीप गहलोत, प्रमोद गहलोत, नारायण भाटी, जितेन्द्र तंवर, श्याम भाटी, आसुराम गहलोत, मूलचंद गहलोत, विमल चौहान, मांगीलाल गहलोत, राधाकिशन गहलोत, फूलचंद गहलोत, हुकमचंद गहलोत, बृजलाल गहलोत, झंवरलाल गहलोत, उमा सांखला, मीनू मोदी, तुलसी पंवार, बाला स्वामी, संगीता पंवार, ज्योति पंवार, रेखा पंवार, रेखा सोलंकी, रेखा चौहान, शिवानी सोलंकी, डिम्पल पंवार, अंजु रानी दहिया, विजयलक्ष्मी चौहान, पंखुड़ी पंवार, गुडिय़ा गहलोत आदि उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ