Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी

2 months ago
जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी

जूता छुपाई की रस्म बनी आफत, 11 हजार की जिद में फेरों के बाद टूट गई शादी

राजस्थान के सीकर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया, जब हंसी-मजाक की पारंपरिक रस्म जूता छुपाई ने गंभीर रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ी कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया और अंत में दूल्हा-दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि शादी की सभी रस्में और फेरे पूरे हो चुके थे और दोनों पक्ष इस समारोह पर करीब 40 से 50 लाख रुपए खर्च कर चुके थे। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। बारात विदा होने की तैयारी में थी। फेरे पूरे हो चुके थे और अंतिम रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे की सालियों ने परंपरा के अनुसार, जूता छुपाई की रस्म निभाई। आमतौर पर इस रस्म में हंसी-ठिठोली के साथ नेग लिया जाता है। लेकिन यहां सालियों ने जूता लौटाने के बदले 11 हजार रुपए की मांग रख दी।

वर पक्ष की ओर से बातचीत कर 5,100 रुपए या उससे कुछ अधिक देने की बात कही गई, लेकिन सालियां अपनी मांग पर अड़ गईं। उनका कहना था कि पूरे 11 हजार रुपए मिलेंगे, तभी दुल्हन की विदाई होगी। शुरुआत में मजाक लग रही यह बात धीरे-धीरे बहस में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात प्रतिष्ठा से जुड़ती चली गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: