Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बीकानेर में इतने डिग्री तक पहुंचा पारा

rk
1 month ago
राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बीकानेर में इतने डिग्री तक पहुंचा पारा

राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बीकानेर में इतने डिग्री तक पहुंचा पारा 

राजस्थान में आज (शुक्रवार) 6 जिलों (भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर) में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार (7 मई) को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में बादल छाने, आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश और ओले गिरे। अलवर, टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। ओले भी गिरे। दौसा और सवाई माधोपुर में भी बारिश हुई। दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी तेज हो गई है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जैसलमेर में गुरुवार सबसे ज्यादा गर्मी रही।

 जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी में तेज गर्मी रही। इन शहरों का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.2, फलोदी में 43.6, बीकानेर में 43, नागौर में 42.2, चित्तौड़गढ़ में 42, जोधपुर में 41.9, कोटा में 41.2, लूणकरणसर में 41.4, दौसा में 40.2, चूरू में 40.8 और श्रीगंगानगर, जालौर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में गुरुवार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन हीटवेव से राहत रही।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: