Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कैंपर में सवार होकर आए थे बदमाश, शराब के ठेके पर तोडफ़ोड़ कर  कैमेरे तोड़े

rk
2 months ago
कैंपर में सवार होकर आए थे बदमाश, शराब के ठेके पर तोडफ़ोड़ कर  कैमेरे तोड़े


कैंपर में सवार होकर आए थे बदमाश, शराब के ठेके पर तोडफ़ोड़ कर  कैमेरे तोड़े
बीकानेर।  नोखा के जोधासर में शराब के ठेके पर तोडफ़ोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। कैंपर में आए 5-6 बदमाशों ने लोहे के पाइपों से शटर, सीसीटीवी तोड़े और मौके से फरार हो गए।
डूंगरगढ़ के जोधासर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने नोखा थाने में मंगलवार शाम को एक मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वो देसलसर में आवंटित शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। यह दुकान आबकारी विभाग द्वारा जोधासर निवासी उपेंद्र सिंह के नाम से आवंटित है और ग्राम देसलसर में कोलायत रोड, भारत माला पुलिया के पास स्थित है।
धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, 5 अप्रैल को उन्होंने दुकान बंद कर छत पर खाना खाया और सो गए। रात में उन्हें दुकान का शटर तोडऩे की जोरदार आवाज सुनाई दी। छत से नीचे देखने पर उन्होंने जांगलू निवासी राजू खीचड़ और 5-6 अन्य व्यक्तियों को लोहे के पाइप के साथ दुकान का शटर तोड़ते देखा।
धर्मेंद्र ने ऊपर से आवाज देकर पूछा कि वे ताला क्यों तोड़ रहे हैं, तो राजू ने शराब मांगी। सेल्समैन ने रात 8 बजे के बाद शराब देने से मना कर दिया। इस पर राजू खीचड़ नशे में धुत होकर आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। राजू और उसके साथियों ने शटर का ताला तोड़ दिया, बाहर लगी लोहे की जाली को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और दुकान के बाहर लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे भी तोड़ दिए।
धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को फोन करने की आवाज सुनकर सभी आरोपी अपनी कैंपर गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। वे दुकान के बाहर लगे टूटे हुए  कैमरे भी अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
अगले दिन, 6 अप्रैल को राजू खीचड़ ने अपने मोबाइल नंबर से धर्मेंद्र सिंह को फोन कर धमकी दी। उसने कहा कि वह उन्हें शराब का ठेका नहीं चलाने देगा, ठेका जला देगा और जान से मारे बिना नहीं छोड़ेगा। राजू ने खुद को 'राजू खीचड़' बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: