Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI बीकानेर के 64वें जिला शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन का खुला अधिवेशन/प्रस्ताव सत्र राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में सम्पन्न हुआ।

Bansal
16 hours ago
राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI बीकानेर के 64वें जिला शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन का खुला अधिवेशन/प्रस्ताव सत्र राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में सम्पन्न हुआ।
   राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI बीकानेर के 64वें जिला शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन का खुला अधिवेशन/प्रस्ताव सत्र राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में सम्पन्न हुआ।  
 
        जिला मंत्री अरूण गोदारा ने बताया कि उक्त खुले अधिवेशन में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर शैक्षणिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त करने से सम्बंधित सुझाव सदन के समक्ष प्रस्तुत किये। अधिवेशन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, शिक्षा नीति की समीक्षा, एमडीएम, दुग्ध योजना, छात्रवृत्ति, गणवेश, डीबीटी भुगतान, छात्र आईडी, समय पर पाठ्य पुस्तकों का वितरण, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, ऑनलाइन कार्यों, रिक्त पदों को भरने, वेतन व्यवस्था, पदोन्नति, प्रबोधकों की सेवा प्रथम नियुक्ति तिथि से मानने, एसीपी, शिक्षा कर्मियों को नियमित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में एक पारी में ड्यूटी लगाने, सेवारत शिक्षकों को इंटर्नशिप में पूरा वेतन देने, अधिशेष शिक्षकों के समायोजन, चयनित वेतनमान 8,16,24,32 वर्ष में देने, एनपीएस फंड वापस करने, कम्पोजिट ग्रांट समय पर जारी करने, 2011 से पूर्व नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता नहीं करने, एसएनए पोर्टल दुरुस्त करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय से सम्बंधित समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई एवं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। 
          प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने बताया कि समस्त प्रस्ताव समेकित रूप में राज्य सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।    
         प्रस्ताव सत्र में संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, जिला मंत्री अरुण गोदारा, रेवंतराम गोदारा, खुमाणाराम सारण, कैलाश वैष्णव, रतिराम सारण, महेंद्र पंवार, भंवर सांगवा, देवेंद्र जाखड़, मनीष ठाकुर, ताराप्रकाश मोयल, अनोप गोदारा, नाजरा परवीन, श्रीराम बिजारणियां, जयपाल कुकणा, सज्जाद अली, अनिल गौड़, मांगीलाल धतरवाल, आरिफ अली, सुंदरलाल गोदारा, महेंद्र स्वामी, राकेश शर्मा, लादू सिंह, मोहन सिंह, पृथ्वीराज लेघा, मघाराम ज्याणी, विजयशंकर, अजीज शाह, देवदत्त अहीर, सतीश भाटी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: