सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा
सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा
नापासर। नापासर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुसाईसर में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 68,180 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी गंगाशहर प्रहलाद राय के सुपरविजन तथा नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 27 सितंबर की रात करीब 10.20 बजे बस स्टैंड के पास गुसाईसर में दबिश देकर पांच जनों को जुआ खेलते पकड़ा
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भरतराम, प्रहलाद, गिरधारीलाल, भगवानाराम और दौलतराम, सभी निवासी गुसाईसर, को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 क्रक्कत्रह्र में प्रकरण संख्या 183/2026 दर्ज कर अनुसंधान एएसआई धर्मेंद्र कुमार को सौंपा गया है।
कार्रवाई में थानाधिकारी कविता पूनिया, एएसआई कविन्द्र कुमार, कांस्टेबल गोरखाराम एवं कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ