Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर हो रही है  वृद्धि

rk
6 hours ago
उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर हो रही है  वृद्धि


उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर हो रही है  वृद्धि
बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है । इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 110.37  करोड रुपए हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह  तक 93.20  करोड़ रूपये की आय हुई थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 18.42 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है ।  
इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई माह तक 14.57 करोड रुपए की आय हुई है ।
इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई माह में 101.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है  ।
इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई माह तक 13.76 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत  वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह  तक 07.23 करोड़ रूपये की आय हुई थी द्य इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 90.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।   
 इस वित्तीय वर्ष 2026-27  में मई  माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 239.85 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह तक 219.80 करोड़ रूपये थी द्य इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2026-27) में  9.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है । 
इस वर्ष 2026-27  में मई  माह तक 82.49  लाख यात्रियों ने बीकानेर रेल मंडल पर यात्रा की है जबकि गत  वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई  माह तक 77.03 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी द्य  इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में   7.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।  इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के मई  माह की सवारी गाडिय़ों की समयपालानता  95.17 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है द्य उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है ।    

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: