बामनवाली में 3 मई से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा, बालसंत श्री भोला बाबा जी करेंगे कथा वाचन
बामनवाली में 3 मई से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा, बालसंत श्री भोला बाबा जी करेंगे कथा वाचन
बामनवाली, बीकानेर। बीकानेर के निकटवर्ती ग्राम बामनवाली में आगामी 3 मई से 9 मई 2026 तक भव्य गौसेवार्थ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्व. खेताराम-गोमती देवी सारस्वा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों तोलाराम, बीरुराम एवं भवानीशंकर सारस्वा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का वाचन ऋषिकेष से पधारे बालसंत श्री भोलाबाबाजी द्वारा किया जाएगा। ईको भारत संस्थापक सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर श्री नृसिंहगिरिजी महाराज (तेजरासर) की कृपा से आयोजन का शुभारम्भ तीन मई सुबह आठ बजे कलश यात्रा से होगा। प्रार्थना व नित्य स्तुति 5 बजे एवं प्रभात फेरी 6 बजे निकाली जाएगी। कथा का मुख्य समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रोजाना 8:00 से 10:00 बजे तक संत श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा नानी बाई का मायरा का वाचन किया जाएगा। आयोजन के पोस्टर का विमोचन ग्रामीणों द्वारा किया गया।
सैकड़ों बहन-बेटियों का होगा स्नेहमिलन
आयोजन समिति के मुरलीधर व हेतराम सारस्वा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह व सुदाम चरित्र धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभुदयाल व जयनारायण सारस्वा ने बताया कि 9 और 10 मई को बामनवाली गांव की सभी बहन-बेटियों के लिए एक विशेष सम्मेलन रखा गया है, जिसमें सपरिवार शिरकत करने का आग्रह किया गया है। अब तक करीबन 400 से ज्यादा बहन बेटियों ने बामनवाली आने की सहमति दे दी है यह आयोजन अपने आप मे ऐतिहासिक होने वाला है जिसमें कुछ बहनें कई वर्षों के बाद गांव आगमन कर रही है बामनवाली की धरती पर बहन-बेटियों का ये स्नेहपूर्ण मिलन आसपास के गांवों मे भी चर्चा का विषय है। आयोजन समिति से आईदानराम व राजेंद्र सारस्वा ने बताया कि देशभर में जहां भी बामनवाली गांव की बहन-बेटी है तो वह इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
Sampat Sarswat Bamanwali 9898576777
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ