Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लेजर सर्जरी, एडवांस्ड एंडोस्कोपी और AI से शुरू हुआ ASIRAJ 2026 का वैज्ञानिक कार्यक्रम

Bansal
6 hours ago
लेजर सर्जरी, एडवांस्ड एंडोस्कोपी और AI से शुरू हुआ ASIRAJ 2026 का वैज्ञानिक कार्यक्रम

लेजर सर्जरी, एडवांस्ड एंडोस्कोपी और AI से शुरू हुआ ASIRAJ 2026 का वैज्ञानिक कार्यक्रम

बीकानेर, 2 अक्टूबर। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ 2026 के वैज्ञानिक कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को बीकानेर में आधुनिक लेजर सर्जरी एवं एंडोस्कोपी के लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ हुई। कार्यक्रम का आयोजन एस.पी. मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के सर्जरी विभाग द्वारा बीकानेर सर्जन्स सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत पीबीएम अस्पताल के गोल पार्क में मोरिंगा (सहजन) औषधीय पौधे के पौधारोपण तथा पीबीएम अस्पताल परिसर में प्रिंस विजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इसके बाद OT Block-A में आयोजित लाइव सर्जिकल वर्कशॉप में पाइल्स, फिस्टुला, फिशर, पायलोनाइडल साइनस एवं वैरिकोज वेन्स के कुल 20 जटिल एवं चयनित मामलों का आधुनिक लेजर एवं मिनिमल एक्सेस तकनीक से ऑपरेशन तथा लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया गया। इसका उद्देश्य युवा सर्जनों को नवीनतम तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।

Upper GI Endoscopy का लाइव प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण डॉ. एस.के. गोयल, कोटा तथा डॉ. राकेश यादव, SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर द्वारा किया गया।

Laser Pilonidal Sinus Surgery का प्रदर्शन डॉ. सोनाली आला, अग्रोहा, हरियाणा द्वारा किया गया।
Varicose Veins की लेजर सर्जरी डॉ. प्रदीप पंवार, जोधपुर एवं डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, फोर्टिस जयपुर द्वारा प्रदर्शित की गई।
Piles Surgery का लाइव प्रदर्शन डॉ. जया माहेश्वरी, जयपुर द्वारा किया गया।
Complicated Fistula का ऑपरेशन डॉ. विवेक शर्मा, अजमेर द्वारा किया गया।

वर्कशॉप में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ सर्जनों ने जटिल मामलों की सर्जरी एवं नवीनतम मिनिमल एक्सेस तकनीकों का प्रदर्शन किया। युवा सर्जनों ने इन प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष देखकर आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं को समझा।

दोपहर के भोजन के बाद AI in Healthcare विषय पर एक इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित की गई। इसका संचालन डॉ. मयंक, आगरा ने किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक तरीके से चर्चा की गई कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग नई चिकित्सा शोध परियोजनाओं, शोध-आधारित विश्लेषण तथा मरीजों के उपचार संबंधी निर्णयों में किस प्रकार किया जा सकता है। प्रतिभागियों ने AI के व्यावहारिक उपयोग, संभावनाओं और चिकित्सा क्षेत्र में इसके बढ़ते महत्व पर सक्रिय रूप से चर्चा की।

वरिष्ठ प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग तथा Organising Secretary ASIRAJ 2026, डॉ. मनोहर एल. दवाँ ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अनुभवी सर्जनों के अनुभव एवं नवीनतम तकनीक को युवा सर्जनों तक पहुंचाना है, ताकि आधुनिक, कम चीरे वाली एवं मरीज-केंद्रित सर्जिकल सेवाओं को और बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि AI जैसी उभरती तकनीकों का समावेश चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों के बेहतर उपचार निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ASIRAJ 2026 का संदेश

“लेजर से AI तक—बीकानेर में सर्जरी के भविष्य का नया अध्याय।”

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: