Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्री खत्री मोदी समाज ने किया कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत,

1 week ago
श्री खत्री मोदी समाज ने किया कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत,

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष श्याम मोदी के नेतृत्व में कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साफा, शॉल, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण तथा मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया गया।

 

 कार्यक्रम के दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, कानून व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। थाना अधिकारी विक्रम तिवारी ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज के किसी सदस्य को पुलिस की आवश्यकता होगी, वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर मोदी, राजकुमार मोदी, अशोक मोदी, गिरधारी मोदी, दुर्गा प्रसाद खत्री, राजेश खत्री, विजय खत्री, बाबू बीकानेरी, कानूराम मोदी, हनुमान मोदी, बाबू मोदी, प्रन्यास के कोषाध्यक्ष सचिन मोदी, *प्रचार मंत्री नितिन खत्री* सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: