Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना की 600 किलोमीटर पदयात्रा श्री डूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago
यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना की 600 किलोमीटर पदयात्रा श्री डूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में देशनोक से जयपुर तक निकाली जा रही 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा मंगलवार को श्री डूंगरगढ़ पहुंची। यात्रा का मार्ग में विभिन्न गांवों एवं कस्बों में सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 


बीकानेर से रवाना हुई पदयात्रा का रायसर गांव में राजेंद्र सिंह रायसर, नारायण सिंह रायसर एवं गणेश सिंह रायसर के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद गुसाईंसर में ओम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।

 


सेरूणा गांव पहुंचने पर रघुवीर सिंह सेरूणा एवं रणवीर सिंह सेरूणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पदयात्रा का भावभीना स्वागत किया। झंझेऊ में भंवर सिंह झंझेऊ, सरपंच भंवर सिंह तथा भागीरथ सिंह सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं जोधासर में भवानी सिंह लक्खासर के नेतृत्व में युवाओं ने तथा पुंडलसर में स्थानीय युवाओं ने पदयात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रणी नेताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों की सहभागिता से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान यूजीसी रोलबैक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण आंदोलन के समर्थन में गुंजायमान हो उठा।

 


सभा को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने सरकार से यूजीसी संबंधी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो जयपुर के बाद दिल्ली में भी व्यापक आंदोलन एवं सरकार का घेराव किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: