Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

60 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी की वारदात 6 माह बाद भी नहीं सुलझी

rk
2 months ago
60 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी की वारदात 6 माह बाद भी नहीं सुलझी


60 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी की वारदात 6 माह बाद भी नहीं सुलझी
बीकानेर।  नापासर थाना क्षेत्र के हिंमतासर गांव में छह माह पूर्व हुई 50 से 60 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा है। इस मामले में न तो चोरों की गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी का सामान बरामद किया जा सका है। इसे लेकर पीडि़त परिवारों और ग्रामीणों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कच्छावा को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि यह चोरी 6 सितंबर 2025 की रात को हुई थी। अज्ञात चोर हिंमतासर स्थित एक घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए थे। इस संबंध में नापासर थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जांच की गति धीमी रही है। इस अवधि में नापासर थाने के थानाधिकारी भी बदले गए। पहले सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सुथार और बाद में सीआई सुषमा शेखावत को जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन चोरी के इस मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मामले की फाइल मंगवाकर देखेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगी। इस दौरान रामलाल जाट, दानाराम खीचड़ और चार-पांच अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: