Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

चोरों के हौसले बुलंद, बड़ी वारदात को दिया अंजाम, सोने-चांदी व नगदी को किया पार

2 months ago
चोरों के हौसले बुलंद, बड़ी वारदात को दिया अंजाम, सोने-चांदी व नगदी को किया पार

चोरों के हौसले बुलंद, बड़ी वारदात को दिया अंजाम, सोने-चांदी व नगदी को किया पार
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों के बीच बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। गांव जैतासर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पीडि़त परिवार गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार यह चोरी सांवरमल पुत्र शंकरराम शर्मा के घर में हुई। चोर देर रात दीवार फांदकर छज्जा पकड़ते हुए छत पर चढ़े और खुले आंगन में उतर गए। इसके बाद परिवार द्वारा सुरक्षित माने जा रहे कमरे के ताले तोडक़र अटैची, संदूक और एक बैग उठा लिया। चोर मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकले और घर के पास बने कुएं की खेळी में अटैची, संदूक व बैग फेंक दिए।
चोर अटैची व संदूक से 25 तोले से अधिक सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें सोने का हार, सोने के कड़े, बहू व बेटियों के तीन रखड़ी सेट, तीन अंगूठियां, चांदी की चार-पांच जोड़ी पायल सहित अन्य जेवरात शामिल हैं, साथ ही कुल 67 हजार रुपये नकद (55 हजार, 7 हजार व 5 हजार रुपये) चोरी कर फरार हो गए।
घटना के समय घर के बाहरी कमरे में सांवरमल, उनकी पत्नी तथा पोता-पोती सो रहे थे, जबकि अंदर की चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब छह बजे परिवार के जागने पर घटना का खुलासा हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: