Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

चोरों के हौसले बुलंद एक ही रात में इतने दुकान के ताले तोड़ कर नगदी पार की

rk
2 months ago
चोरों के हौसले बुलंद एक ही रात में इतने दुकान के ताले तोड़ कर नगदी पार की


चोरों के हौसले बुलंद एक ही रात में इतने दुकान के ताले तोड़ कर नगदी पार की
बीकानेर।  छतरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन दुकानों के ताले तोडक़र नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया, वहीं एक बाइक चोरी की घटना भी सामने आई है। जबकि चोर अपनी बाइक को दूरी पर छोडक़र फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, छतरगढ़ सदर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान का ताला टूटा मिला। दुकानदार हरि भाट ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। पास में चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने आवाज लगाई, जिससे चोर मौके से फरार हो गए।
इसी तरह रंगीला चौक स्थित प्रिया कंप्यूटर के ताले भी तोड़े गए। संचालक रणजीत धतरवाल ने बताया कि देर रात हुई इस घटना की जानकारी सुबह मिली, जहां से करीब 2000 रुपये नकद चोरी हो गए।
वहीं, नेशनल हाईवे 911 पर स्थित बेनीवाल धर्मकांटा से संचालक राम सिंह बेनीवाल की बाइक भी रात में चोरी हो गई। चोरों ने शातिर दीमाग का उपयोग किया, जहां चोरी की घटना में उपयोग ली गई बाइक को धर्मकांटे से मात्र 200 मीटर पर छोड़ा और धर्म कांटे से दूसरी बाइक चोरी कर ले गए। जो बाइक चोर छोडक़र गए है, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है, हालांकि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है।
इसके अलावा खारवाली गांव में शिव किराना स्टोर के ताले तोडक़र चोरों ने दुकान में रखे सामान और गल्ले में रखे करीब 5000 रुपये नकद भी चोरी कर लिए।
अपनी बाइक छोड़ भागे चोर
अपनी बाइक छोड़ भागे चोरघटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस थाना छतरगढ़ के एएसआई अरविंद यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गए हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: