Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फिर से हमले शुरू, अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की

Bansal
2 months ago
फिर से हमले शुरू, अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की

फिर से हमले शुरू, अमेरिका ने ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, बंदर अब्बास और कीश पर धमाके हुए हैं। अमेरिकी सेना के मुताबिक, ट्रम्प के आदेश के बाद मंगलवार शाम 8 बजे से ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी फिर से लागू की जाएगी। वहीं, यूएई (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि होर्मुज में ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास उसके दो तेल टैंकरों पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है। मोंबासा नाम के टैंकर पर हुए इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका संभालेगा। उन्होंने खुद को 'गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' बताते हुए कहा कि इस काम का खर्च उठाने के लिए स्ट्रेट से गुजरने वाले हर कार्गो पर 20% टैक्स लिया जाएगा। ट्रम्प के इस ऐलान पर ईरान ने कड़ा विरोध जताया। ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी अमेरिकी दखल को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: