Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती को लेकर भूख हड़ताल के समर्थन में बीकानेर में वाल्मीकि समाज पूरी तरह हुआ लामबंद

1 month ago
सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती को लेकर भूख हड़ताल के समर्थन में बीकानेर में वाल्मीकि समाज पूरी तरह हुआ लामबंद


सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती भूख हड़ताल के समर्थन में बीकानेर में वाल्मीकि समाज पूरी तरह हुआ लामबंद
बीकानेर।  जयपुर में चल रही सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती और भूख हड़ताल के समर्थन में बीकानेर का वाल्मीकि समाज पूरी तरह लामबंद हो गया है। समस्त वाल्मीकि समाज ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को ठप करने और सामूहिक अवकाश पर जाने का बिगुल फूंक दिया है। समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश लोहिया के नेतृत्व में रविवार को गांधी पार्क में हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।
लोहिया और महासचिव मानक वाल्मीकि ने बताया कि जयपुर में वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ की 26 जून की बैठक में सरकार का ध्यान खींचने के लिए पूरे राजस्थान में सामूहिक अवकाश का निर्णय हुआ था। इसी कड़ी में बीकानेर के गांधी पार्क में बेरोजगार युवा और प्रबुद्ध लोग जुटे। तय किया गया कि 29 जून को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 7 दिवसीय अल्टीमेटम का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समाज की मुख्य मांग है कि सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देकर सीधी भर्ती की जाए, ठेका प्रथा बंद हो तथा ठेके पर लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों, सफाईकर्मियों और सीवरेज कार्मिकों को संविदा या स्थाई कैडर में नियुक्त किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि सात दिनों में विज्ञप्ति जारी नहीं हुई, तो बीकानेर के सफाईकर्मी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे और निगम का घेराव व अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
बैठक में श्याम लाल तेजी, विनोद चांवरिया, नवल चांगरा, अमित तेजी, आनंद मल चौहान, शिवलाल तेजी, माणक गुजराती, विनोद बारासा, सतीश चांगरा, मिथुन चांवरिया, रतन लाल घांरु, फतेह चंद पडि़हार, दिलीप पांडे, गणेश चांवरिया, राजेश द्रविड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: