Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में मौसम बिगड़ा, इन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि, फिर आया नया अलर्ट

5 months ago
राजस्थान में मौसम बिगड़ा, इन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि, फिर आया नया अलर्ट

राजस्थान में मौसम बिगड़ा, इन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि, फिर आया नया अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया। शनिवार को जयपुर, अजमेर में बारिश हुई व अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी रही। वहीं उत्तरी हवा कमजोर रहने से न्यूनतम और दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर के सांभर उपखंड सहित जोबनेर, ड्योढी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में शाम करीब साढ़े सात बजे आसमान में तेज गर्जना के साथ काली घटाएं छा गईं और कुछ ही देर बाद तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई।

श्रीगंगानगर का तापमान 7.3, बीकानेर का 8.4, जैसलमेर का 9.2, अलवर का 7, जयपुर का 12.7, पिलानी का 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश वनस्थली (टोंक) में 2.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से रविवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

फिर सक्रिय होगा नया विक्षोभ
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां तीन और चार फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: