Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

हीटवेव के बाद अब राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज,  आंधी और बारिश को लेकर आई ये खबर

1 week ago
हीटवेव के बाद अब राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज,  आंधी और बारिश को लेकर आई ये खबर

हीटवेव के बाद अब राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज,  आंधी और बारिश को लेकर आई ये खबर 

जयपुर. राजस्थान में गर्मी से राहत के संकेत ​मिले हैं। 12 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी और 14-15 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। 

आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हीटवेव जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च से प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो सकती है। वहीं 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: