Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बदलेगा मौसम का मिजाज, बैक टू बैक 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, तूफानी हवा के साथ बरसेंगे ओले

6 months ago
बदलेगा मौसम का मिजाज, बैक टू बैक 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, तूफानी हवा के साथ बरसेंगे ओले

बदलेगा मौसम का मिजाज, बैक टू बैक 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, तूफानी हवा के साथ बरसेंगे ओले

जयपुर। प्रदेश में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 22 से 24 जनवरी के दौरान नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से बारिश, ओलावृष्टि, मेघगर्जन व तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 जनवरी के बीच एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

बारिश की चेतावनी
इसके अनुसार 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24-25 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। 26-27 जनवरी को जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे।

मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन और नागौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: