Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इस लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार, सुझाव आमंत्रित

4 months ago
इस लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार, सुझाव आमंत्रित

इस लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार, सुझाव आमंत्रित
बीकानेर। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर नागरिकों को रचनात्मकता दिखाने का अवसर देते हुए ‘विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025’ के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के लोगों से अधिनियम के लिए आकर्षक और अर्थपूर्ण लोगो तैयार करने के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और विकसित भारत की नई पहचान को आमजन की भागीदारी से गढऩा है। सरकार चाहती है कि देश के युवा, डिजाइनर, कलाकार और रचनात्मक सोच रखने वाले लोग इस पहल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेता के डिजाइन को विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 की पहचान के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। इच्छुक प्रतिभागी माई जीओवी (रू4त्रश1) प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने डिजाइन ऑनलाइन भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर या मायगव पोर्टल पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश के रचनात्मक युवाओं और डिजाइनरों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि विकसित भारत की नई पहचान को जनभागीदारी के साथ साकार किया जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: