Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

नहर में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप, कपड़े-चप्पल और सुसाइड नोट मिला, महिला बाद में बच्चों के साथ मिली होटल के बाहर बैठी

2 weeks ago
नहर में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप, कपड़े-चप्पल और सुसाइड नोट मिला, महिला बाद में बच्चों के साथ मिली होटल के बाहर बैठी

नहर में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप, कपड़े-चप्पल और सुसाइड नोट मिला, महिला बाद में बच्चों के साथ मिली होटल के बाहर बैठी 

खुलासा ऑनलाइन। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर के पास नहर किनारे महिला के कपड़े, चप्पल और एक सुसाइड नोट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद महिला के नहर में कूदने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सत्तासर के पास नहर की 605 आरडी पर मैना पत्नी हीरालाल के कपड़े, चप्पल और एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। इससे महिला के नहर में गिरने की आशंका के चलते पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू करवाई और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शनिवार शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसी बीच शनिवार रात सत्तासर के समाजसेवी जीवन खा कोहरी को सूचना मिली कि महिला पूगल क्षेत्र में देखी गई है। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर छत्तरगढ़ पुलिस पूगल क्षेत्र की 682 आरडी पर पहुंची, जहां मैना अपने दो बच्चों और अपनी मां कम्मा के साथ एक होटल के बाहर बैठी मिली। पुलिस महिला और उसकी मां को अपने साथ छत्तरगढ़ ले आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: