युवक ने ऐसी चीज पी की थोड़ी देर में ही हो गई मौत, घर में मचा कोहराम
युवक ने ऐसी चीज पी की थोड़ी देर में ही हो गई मौत, घर में मचा कोहराम
बीकानेर। महाजन कस्बे के निकटवर्ती गांव ढाणी छिपलाई में एक व्यक्ति की कीटनाशक के कथित सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि मृतक की पहचान हंसराज पुत्र सुखराम मेघवाल के रूप में हुई है। उसके भाई फूसाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हंसराज रविवार रात शराब पीकर घर से निकला था। सोमवार सुबह वह गांव से कलियावाली जाने वाले कच्चे मार्ग पर मृत अवस्था में मिला।
मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे और कीटनाशक की बदबू आ रही थी, जिससे प्रथम दृष्टया यह कीटनाशक सेवन से मौत का मामला लग रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मृतक को कीटनाशक कहां से मिला और उसने इसका सेवन कैसे किया। सूचना मिलने पर मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाजन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाजन पुलिस ने मर्ग (असामान्य मृत्यु) दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ