Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवक बाड़े के बाहर बैठा हुआ था तभी इन लोगों ने बोल दिया जानलेवा हमला

rk
4 months ago
युवक बाड़े के बाहर बैठा हुआ था तभी इन लोगों ने बोल दिया जानलेवा हमला

 

युवक बाड़े के बाहर बैठा हुआ था तभी इन लोगों ने बोल दिया जानलेवा हमला
 बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी राजूसिंह पुत्र मोतीसिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी रोड नंबर-07, चौधरी कॉलोनी, रानी बाजार बीकानेर ने बताया कि वह पेशे से मिस्त्री है। 15 जनवरी को रामप्रताप गोदारा पुत्र सादाराम, निवासी चौधरी कॉलोनी रानी बाजार उसे पलाना स्थित बाड़े की दीवार निर्माण कार्य के लिए दिहाड़ी पर ले गया था।
परिवादी ने बताया जब वह बाड़े के बाहर बैठा हुआ था, तभी सुरजाराम पुत्र सादाराम एवं खीयाराम पुत्र सुरजाराम वहां पहुंचे और फावड़े व लकड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में परिवादी की रीढ़ की हड्डी तथा बाएं पैर की हड्डी टूट गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिवादी ने बताया कि वह हार्ट पेशेंट है तथा उसकी मानसिक स्थिति भी कमजोर है।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई जयकिशन को सौंपी दी है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #KHULASAONLINE #crime news
Share: