Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तीन दिन पहले 1.5 किलो चांदी के साथ लापता हुए युवक जयपुर में मिला

1 month ago
तीन दिन पहले 1.5 किलो चांदी के साथ लापता हुए युवक जयपुर में मिला


तीन दिन पहले 1.5 किलो चांदी के साथ लापता हुए युवक जयपुर में मिला
 बीकानेर। नोखा की बाबा छोटूनाथ स्कूल के पास से तीन दिन पूर्व घर से लाखों रु की कीमती धातु के साथ बीकानेर के लिए रवाना हुए युवक के गायब होने वाले 23 साल के युवक सांवरलाल सोनी को रविवार रात पुलिस ने सुरक्षित दस्तायब करके परिवार को सौंपा। युवक के परिवार जनों ने नोखा पुलिस का आभार जताया ओर अपने बेटे को साथ लेकर घर रवाना हुए।नोखा थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने युवक के पास कीमती धातु होने की जानकारी मिलने पर गुमशुदगी के इस मामले की जांच एएसआई हरिराम मीणा को सौंपते हुए सुरक्षित दस्तयाब करने के आदेश दिए।
नोखा थाना पुलिस ने लगातार 3 दिन के अथक प्रयास के बाद आखिरकार युवक को जयपुर में ट्रेस कर लिया और रविवार रात्रि उसे परिवार के साथ सुरक्षित लाखों रु की चांदी सहित सौंप दिया।
युवक के बुजुर्ग पिता बजरंग लाल सोनी ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने पुत्र को सकुशल देखा और जब घर के लिए रवाना हुए उसे समय उनके आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे।
परिवार के सदस्य कालूराम कड़ेल, मुन्नीलाल सोनी ने कहा की नोखा पुलिस थाने में जब रिपोर्ट दी उस समय से तत्परता से अपनी तरफ से प्रयास शुरू कर दिए जिसके कारण उनके परिवार का युवा लाखों रुपए की कीमती धातु के साथ मिल गया। स्वर्णकार समाज के लोगों ने पुलिस की बेहतर पुलिस प्रणाली को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस के कारण ही उनके परिवार का सदस्य का सुरक्षित मिला जिसके पास लगभग 1किलो 500 ग्राम चांदी भी थी जो मिल गई। इस मामले में साईबर एएसआई दीपक यादव ओर कांस्टेबल पवनकुमार का युवक को ट्रेस करने में सहयोग रहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: