Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवकों ने पहले साथ बैठकर शराब पी फिर हुआ विवाद दोस्त पर किया चाकू से हमला

Bansal
2 weeks ago
युवकों ने पहले साथ बैठकर शराब पी फिर  हुआ विवाद  दोस्त पर किया चाकू से हमला


साथ बैठकर शराब पीकर फिर किया दोस्त पर किया चाकू से हमला
 बीकानेर। कोडमदेसर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। आरोप है कि जुनागढ़ स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में कोटगेट थाने में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी रोहित सुथार अपने दोस्त पंकज और पंकज के परिचित लालसिंह के साथ 30 अगस्त की शाम कोडमदेसर प्रसाद चढ़ाने गया था। वहां लालसिंह ने शराब पी और रोहित को भी शराब पिलाने का प्रयास किया। इसके बाद तीनों वापस बीकानेर के लिए रवाना हुए। रास्ते में लालसिंह चलती गाडिय़ों में बैठे लोगों को गालियां देने लगा।जुनागढ़ के पास पहुंचने पर लालसिंह ने गाड़ी रुकवाई और कथित तौर पर कहा कि गली में उसका एक दुश्मन रहता है, जिसे वह जान से मार देगा। रोहित और पंकज ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पंकज के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। रोहित ने उसे पकडक़र जमीन पर गिराकर शांत कराने की कोशिश की।आरोप है कि इसी दौरान लालसिंह ने कमर के पीछे से चाकू निकाल लिया और रोहित पर हमला कर दिया। चाकू के वार से रोहित के पैर और कपड़ों पर चोट लगी तथा शर्ट फट गया। इसके बाद आरोपी ने रोहित के बाल पकडक़र चेहरे पर चाकू से वार किया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। पंकज डरकर वहां से चला गया।घायल रोहित को बाद में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। आरोप है कि आरोपी लालसिंह भी वहां पहुंच गया और नशे की हालत में अस्पताल स्टाफ से विवाद कर हंगामा करने लगा। अस्पताल स्टाफ ने उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के अनुसार घायल के चेहरे पर बाएं गाल और नाक पर पट्टी लगी थी तथा बाईं आंख पर सूजन और नीलापन दिखाई दिया। दाएं कूल्हे के नीचे खरोंच का निशान भी मिला। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रवीण वैष्णव को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: