युवक पर लाठियां सरियों से बोला जानलेवा हमला बोलकर मोबाइल छीना
युवक पर लाठियां सरियों से बोला जानलेवा हमला बोलकर मोबाइल छीना
बीकानेर। । जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बाधनूं गांव में युवक पर लाठी-सरियों से हमला कर नकदी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना 19 मई 2026 की शाम को हुई, जब पप्पूराम नामक युवक खेत की ओर जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जसरासर पुलिस के अनुसार, बाधनूं निवासी भंवरलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे उनके बेटे पप्पूराम की गांव की गवाड़ में लोकेश कुम्हार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया थापीडि़त ट्रैक्टर से खेत पर जा रहा थारिपोर्ट के मुताबिक, कहासुनी के बाद पप्पूराम अपने ट्रैक्टर से खेत जा रहा था। कुछ दूरी पर पीछे से आए दो ट्रैक्टरों और एक बोलेरो गाड़ी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पप्पूराम को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर लाठियों और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।इस मारपीट में पप्पूराम के हाथ, पैर, पीठ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन और 23 हजार 350 रुपए भी छीन लिए। घटना की सूचना मिलने पर घायल पप्पूराम को जसरासर सीएससी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।जसरासर पुलिस ने शिवरतन, मदनलाल, बबलू, लोकेश, देवीलाल, रामस्वरूप, अशोक सहित अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सउनि भागीरथराम को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ