Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

स्टेडियम के पास बेच रहा था अवैध देशी मदिरा, पुलिस ने युवक को दबोचा

Bansal
6 months ago
स्टेडियम के पास बेच रहा था अवैध देशी मदिरा, पुलिस ने युवक को दबोचा


स्टेडियम के पास बेच रहा था अवैध देशी मदिरा, पुलिस ने युवक को दबोचा
बीकानेर। नोखा पुलिस ने  अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देसी मदिरा बरामद की है।
एसएचओ सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि डूडी स्टेडियम के पास एक युवक अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध युवक को पकडक़र उसकी तलाशी ली, जिसके पास से एक कट्टे में रखे 48 पव्वे देसी मदिरा बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनमोहन निवासी बीकानेर बताया। वो शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह शराब कहां से लाया था और इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: