Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

PNB बैंक में चोरी: ताला तोड़कर ले गए कंप्यूटर व बायोमेट्रिक मशीनें

3 months ago
PNB बैंक में चोरी: ताला तोड़कर ले गए कंप्यूटर व बायोमेट्रिक मशीनें
 PNB बैंक में चोरी: ताला तोड़कर ले गए कंप्यूटर व बायोमेट्रिक मशीनें
 
खुलासा ऑनलाइन, नोखा। पांचू थाना क्षेत्र के पिथरासर गांव स्थित Punjab National Bank की शाखा में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर रात के समय बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कीमती सामान चोरी कर ले गए। बैंक मैनेजर महावीर प्रसाद बालाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 20 अप्रैल की रात चोर बैंक परिसर में घुसे और वहां से तीन सीपीयू, चार मॉनिटर, एक टैबलेट, चार्जर, तीन बायोमेट्रिक मशीन, कीबोर्ड सहित अन्य उपकरण चोरी कर ले गए।
 
घटना के बाद बैंक स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मैनेजर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: