Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

फिल्मी अंदाज में चोरी: रस्सी के सहारे अंदर घुसे चोर, लाखो के गहने और नगदी चोरी

rk
4 months ago
रस्सी के सहारे अंदर घुसे चोर, लाखो के गहने और नगदी चोरी

फिल्मी अंदाज में चोरी

फिल्मी अंदाज में चोरी, रस्सी के सहारे अंदर घुसे चोर, लाखो के गहने और नगदी चोरी 

खुलासा न्यूज़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव इंदपालसर, हथाना रोड पर स्थित रामचंद्र पुत्र शेरदास स्वामी की ढाणी में चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात चोर खेत में बने चारागृह की छत पर चढ़े, वहां से घर की छत पर पहुंचे और लोहे का जाल हटाकर रस्सी के सहारे आंगन में उतरे। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगदी समेट ली। चोर कमरे में रखी संदूक और अटैचियों को पूरी तरह खंगालकर कीमती सामान लेकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

परिवार को भारी नुकसान
बताया गया कि रामचंद्र स्वामी वर्तमान में सूरत में रहते हैं। घर में उनके छोटे भाई की पत्नी और बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि पास बने दूसरे मकान में पिता और भाई मौजूद थे। किसी को भनक तक नहीं लगी और चोर मेहनत की कमाई से जुटाए गए महिलाओं के सभी गहने ले जाने में सफल हो गए।

चोरी गए सामान में— दो बोरिया, दो रखड़ी सेट, एक टूस्सी, हार सेट, कान के झूमके, एक मंगलसूत्र, कान के लूंग (5 जोड़ी), बच्चों की बालियां (2 जोड़ी), सोने की अंगूठी, चांदी की पायलें (4–5 जोड़ी), चांदी के 8 सिक्के, चांदी की चेन, करीब 250 ग्राम पुरानी/टूटी-फूटी चांदी, लगभग 2,000 रुपये नगद शामिल हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और पुलिस गश्त बढ़ाने, चोरों को पकड़ने व चोरी का सामान बरामद करने की मांग की। चोरों की इस करतूत से पीड़ित परिवार सदमे में है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: