Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना, नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी

2 weeks ago
बीकानेर: चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना, नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी

बीकानेर: चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना, नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी

बीकानेर। पलाना गांव के वार्ड 13 में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का पता परिवारों के घर लौटने पर चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित मांगीलाल पुत्र सुरजाराम मेघवाल ने बताया कि 10 जुलाई की शाम परिवार के सभी सदस्य खेत स्थित ट्यूबवेल पर चले गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान बिखेर दिया। चोर गोदरेज में रखे दो जोड़ी चांदी के पाजेब, दो चांदी की तागड़ियां, एक सोने की अंगूठी, बच्चों के चांदी के कड़े सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

इसी दौरान पास में रहने वाले मोहनलाल पुत्र भूराराम मेघवाल के घर के भी ताले तोड़ दिए गए। चोर संदूक में रखे 11 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पूर्व सरपंच मोहनलाल भी घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: