Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दुकान के शटर के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम,  जान पहचान के व्यक्ति पर जताया शक

rk
1 month ago
दुकान के शटर के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम,  जान पहचान के व्यक्ति पर जताया शक


दुकान के शटर के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम,  जान पहचान के व्यक्ति पर जताया शक
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातें सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने दुकानों के ताले तोडक़र ट्रक की रिम चोरी कर ली। पीडि़त ने गजनेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी धनश्याम पुत्र बाबाराम कुमावत निवासी खारी चारणान ने रिपोर्ट दी कि उसकी चानी फांटा स्थित गजानंद मार्केट में टायर पंचर की दुकान है, जिसे वह रिछपाल संभालता है। 27 मार्च की रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी तीन ट्रक की रिम गायब थी।
इसके बाद उसने अपने साले के साथ मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक सफेद रंग की गाड़ी में प्रदीप पुत्र गोपालराम जाट, निवासी 3 डीजेएम नाडा अमरपुरा थाना पूगल सहित दो अन्य व्यक्ति संदिग्ध रूप से नजर आए।
परिवादी ने आगे बताया कि एक अप्रैल को टेचरी फांटा स्थित ओम मोटर्स वक्र्स के पास स्थित उसकी दूसरी दुकान पर भी इसी तरह ताला तोडक़र चोरी की वारदात की गई, जहां से छह ट्रक की रिम चोरी कर ली गई। इस घटना में भी सीसीटीवी फुटेज में वही संदिग्ध व्यक्ति नजर आए।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह प्रदीप जाट को पहचानता है और उसे पूरा संदेह है कि उक्त चोरी की वारदात में वही और उसके साथी शामिल हैं। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज उसने पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए हैं।
गजनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच मुख्य आरक्षी सोना राम को सौंपी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: