Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सोलर प्लांट में लाखों की चोरी, ट्रांसफॉर्मर ऑयल व केबल ले गए चोर

BIKANER
4 months ago
बीकानेर: सोलर प्लांट में लाखों की चोरी, ट्रांसफॉर्मर ऑयल व केबल ले गए चोर

बीकानेर: सोलर प्लांट में लाखों की चोरी, ट्रांसफॉर्मर ऑयल व केबल ले गए चोर

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में स्थित बंदरवाला सोलर प्लांट से लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। खाजूवाला निवासी सुमेर सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह, जो डी-1 फोर्स सिक्योरिटी सर्विसेज में सिक्योरिटी ऑफिसर हैं, ने रिपोर्ट में बताया कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के 1000 मेगावाट एसजेवीएनएल बंदरवाला सोलर प्लांट में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोरों ने प्लांट के अलग-अलग ब्लॉकों से 400 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल, हजारों मीटर स्ट्रिंग केबल सहित कई उपकरण चोरी कर लिए। इसके अलावा जीआई बॉल वाल्व, निप्पल रिड्यूसर, क्विक रिलीज कपलिंग, एआरवी असेंबली, स्ट्रीट लाइट, एमसीबी, फायर डिटेक्टर, एसएफपी और पीएलए रिले जैसी सामग्री भी चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #KHULASAONLINE #news #BIAKNER #POOGAL #PUGAL
Share: